{"_id":"5b215e1d4f1c1b13358b67da","slug":"trade-unions-protest-against-led-billboards","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी होर्डिंग के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी होर्डिंग के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के साथ विधायक प्रकाश द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
महेश्वरी देवी चौराहा पर नगर पालिका द्वारा लगवाई गई एलईडी होर्डिंग के विरोध में व्यापारियों ने जाम लगा दिया। विधायक प्रकाश द्विवेदी भी व्यापारियों के समर्थन में पहुंच गए। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को बुलवाकर होर्डिंग तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राम नवमी और दुर्गोत्सव जुलूस में एलईडी बाधा बनेगी। मंदिर की भव्यता भी प्रभावित होगी। ईओ ने एक सप्ताह के अंदर एलईडी होर्डिंग दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने जाम खत्म किया। नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज, अशोक ओमर, स्वदेश शिवहरे गोलू, अभिनव गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित सेठ भोलू, राकेश गुप्ता दद्दू, राजेश लखेरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन