{"_id":"60a15bde8ebc3ef0a75d9133","slug":"tractor-trali-palti-ek-ki-maut-banda-news-knp628788099","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कन्या के मामा की रविवार को मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार अन्य छह लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी शादी की तैयारियों के लिए बाजार आए थे। बाइक सवारों को बचाने में हादसा हो गया।
अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा (ब) गांव के मजरा साहू पुरवा निवासी सावित्री की 20 मई को शादी है। घर के लोग रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान खरीदने के लिए अतर्रा बाजार आए हुए थे। खरीदारी करके दोपहर बाद सभी घर लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के ऐंचवारा गांव स्थित हीबर बाबा पुरवा के पास ट्रैक्टर के सामने बाइक सवार आ गए। उसे बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सभी लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला।
कुछ देर बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। 108 एंबुलेंस और यूपी-112 से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इनमें साहू पुरवा निवासी ट्रैक्टर चालक रामप्रताप, दिनेश, रामनाथ, रामकली, विमला देवी, आरती और पवई गांव निवासी व सावित्री के मामा रामलाल (42) को सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने रामलाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। एसडीएम सौरभ शुक्ला, क्षेत्राधिकारी आनंद पांडेय, इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
नेत्रहीन की ट्रेन से कटकर मौत
खुरहंड। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। तिंदवारी क्षेत्र के सहिंगा निवासी प्रीतम का बेटा नेत्रहीन सुमेरा (35) चौकी क्षेत्र के छिबांव अपनी बहन के यहां गया था। शनिवार की रात वापस घर जाते समय रेलवे क्रासिंग पार करते समय महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। वह अविवाहित था। उधर, चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)