फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor overturns after becoming unbalanced, driver crushed to death

Banda News: असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns after becoming unbalanced, driver crushed to death
बांदा (अतर्रा)। मंडी समिति से धान बेचकर जा रहे खाली ट्रैक्टर से घर जा रहे चालक की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ाव गांव के मजरा उसरी का पुरवा निवासी लालजी यादव (25) मंगलवार को दोपहर अतर्रा की मंडी में धान बेचकर खाली ट्रैक्टर को लेकर अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के नगवारा केन कैनाल के मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर मुड़ नहीं सका और असंतुलित होकर नहर में जाकर पलट गया। चालक लालजी की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर अतर्रा कोतवाली से पहुंचे एसएसआई राजेश मिश्रा ने प्रधान बसरेही अनीश गौतम, गड़ावं प्रधान आशीष द्विवेदी ने पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा कराकर चालक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मां शांति ने बताया कि ट्रैक्टर चालक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता भुल्ली यादव की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। पांच साल पहले लालजी की शादी हुई थी। इससे पहले भी उसके एक बेटे की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अतर्रा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed