{"_id":"6a9db3d3627df51d160c0ac4","slug":"tractor-driver-murdered-by-having-his-throat-slit-banda-news-c-12-1-knp1100-1642434-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा-ट्रैक्टर चालक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा-ट्रैक्टर चालक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
फोटो-23- मृतक बरकत अली। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-23-मृतक बरकत अली। फाइल फोटो।
- पड़ोसी की बाइक और उसके बेटे को साथ लेकर निकला था
- गले में काला कपड़ा कसा मिला, बाइक और मोबाइल गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को बागै नदी के बहाव में बहकर क्योटरा गांव के पास मिला। शव के गले में रेतने का निशान था और काला कपड़ा कसा हुआ था। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नहरी गांव के मजरा लक्ष्मी बाजार निवासी जिलेदार अली ने बताया कि उसका पुत्र बरकत अली (31) शुक्रवार शाम करीब सात बजे पड़ोसी बृजमोहन से बाइक मांगकर उसके पुत्र राहुल को साथ लेकर लहुरेहटा जाने के लिए निकला था। राहुल को शंकर बाजार में उतारने के बाद बरकत ने लहुरेहटा गांव से रुपये लेने की बात कही और वहां से चला गया। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर राहुल अपने घर चला गया।
शनिवार को बृजमोहन ने करतल चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बरकत की तलाश शुरू की। रविवार को उसका शव मिला। उसके शरीर पर पैंट नहीं थी। बरकत के पिता ने अज्ञात लोगों पर उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की बाइक और मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। बरकत ट्रैक्टर चलाता था। उसके तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
कोतवाल भाष्कर मिश्रा ने बताया कि शव पर गला रेतने के निशान मिले हैं। प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस ने बरकत अली की कॉल डिटेल भी खंगालने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि इससे यह पता चल जाएगा कि उसने बीते दो दिनों में किस-किस से संपर्क किया था। आखिरी कॉल किसे किया गया था और नंबर कब तक एक्टिव था।