फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Took the last nine days of life into the embrace of death

Banda News: मौत के आगोश में ले गए जिंदगी के आखिरी नौ दिन

Sat, 30 Mar 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Took the last nine days of life into the embrace of death
बांदा। पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की जिंदगी के आखिरी नौ दिन उसे मौत की आगोश में कब ले गए, उसे पता ही नहीं चला। 20 से 28 मार्च के वह नौ दिन, मुख्तार की जिंदगी पर किस कदर भारी पड़ रहे थे, यह माफिया को तो पता था, लेकिन उसके घरवालों को नहीं। 20 मार्च को कोर्ट में माफिया की ओर से जहर देने की जो शिकायत की गई, वह उसकी जिंदगी की आखिरी शिकायत थी बल्कि मौत की ओर बढ़ा उसका पहला कदम कहा जाए तो गलत न होगा।
विज्ञापन

मुख्तार के वकील की ओर से की गई शिकायत का असर यह रहा कि 24 मार्च को शासन के आदेश पर मंडलीय कारागार के दो डिप्टी जेलर समेत तीन लोगों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इसके बाद 25 मार्च की वह काली रात भी आई, जब तीन बजे अचानक मुख्तार के पेट में दर्द उठा तो जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और फिर 26 की सुबह उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसे ज्यादा खाना खाने से कब्ज की शिकायत थी। पेट भी फूल रहा था।
विज्ञापन

करीब 14 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार बताकर उसे वापस जेल भेज दिया। यही वह पल थे, जब मुख्तार की जिंदगी मौत की ओर तेजी से दौड़ रही थी। इसके अगले दिन यानि 27 मार्च से ही मुख्तार का खाना पीना न के बराबर हो गया था। एमपीएमएलए कोर्ट ने भी इसी दिन शाम को मुख्तार के सेहत की रिपोर्ट तलब की। किसी तरह रात बीती, लेकिन 28 मार्च को मौत मुख्तार के सामने आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कुछ खाया नहीं, दोपहर को खिचड़ी खाई तो उल्टी हो गई। आनन-फानन फिर डॉक्टरों ने जांच की, हालत गंभीर देख एडीएम भी शाम को उसे देखने पहुंचे। फिर वह वक्त भी आया जब मुख्तार की जिंदगी की डोर उसके हाथ से छूट चुकी थी, देर रात प्रशासन ने माफिया को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां करीब एक से डेढ़ घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच चले संघर्ष में मुख्तार की जिंदगी हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed