फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tomorrow will be another Asra Ruksat

कल दूसरा अशरा भी हो जाएगा रुखसत

Sat, 25 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 25 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be another Asra Ruksat
जुमा की नमाज खत्म होने पर बांदा की नवाबी जमा मस्जिद से निकलते नमाजी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। रमजान माह का दूसरा अशरा खत्म होने को है। रविवार से तीसरा और आखिरी अशरा शुरू हो जाएगा। इसी अशरे में मस्जिदों में एतिकाफ होता है। कुछ लोग मस्जिद में ही अपना डेरा डाल देते हैं। ईद का चांद देखकर वापस घर लौटते हैं। उधर, तीसरे जुमा पर भी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। अगला जुमा (शुक्रवार) अलविदा होगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को 18 रोजे पूरे हो गए। अब दूसरे अशरे को मात्र दो दिन बचे हैं। ईद की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। बाजार और खासकर पकड़े की दुकानों में देर तक खरीद फरोख्त हो रही है। यह सिलसिला अब दिन बदिन बढ़ेगा। इफ्तार पार्टियों का भी क्रम जारी है।
विज्ञापन


इफ्तार पार्टियां सांप्रदायिक सौहार्द को भी बढ़ावा दे रही हैं। सामूहिक इफ्तार में रोजदारों के साथ हिंदू और अन्य धर्मों के लोग भी शरीक हो रहे हैं। कई स्थानों पर हिंदू भाई रोजदारों को इफ्तार करा रहे हैं। 26 जून को 20 वें रोजे की शाम से सभी मस्जिदों मेें एतिकाफ शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन तक मस्जिद में रहने वाले को मोतकिफ कहा जाता है। यह ईद का चांद देखकर ही मस्जिद के बाहर कदम निकालेंगे। आखिरी अशरे में ही रमजान की 21, 23, 25, 27 और 29वीं रात को शब्रे कद्र होती है। इस रात लोग रात भर इबादत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed