फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tomorrow the team will report to the central government

केंद्रीय टीम कल देगी सरकार को रिपोर्ट

Thu, 09 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow the team will report to the central government

बुंदेलखंड में फसलों की बर्बादी का जायजा लेने आई केंद्र सरकार की टीम ने बृहस्पतिवार को पैलानी तहसील क्षेत्र के पिपरहरी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। खेतों में चौपट पड़ी फसलें देखीं।

विज्ञापन


टीम अपनी रिपोर्ट 11 अप्रैल को केंद्र सरकार को सौंप देगी। तीन सदस्यों का कहना है कि रिपोर्ट प्रेषित करने के एक सप्ताह बाद केंद्र सरकार धनराशि जारी कर देगी।
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा भेजी गई टीम में शांतनु विश्वास (डिप्टी डायरेक्टर सीईए), अनीसुर्रहमान (कंसलटेंट एम/ओ ड्रिंकिंग वाटर एंड सनीटेशन) और डॉ.एमसी दिवाकर (डायरेक्टर डीटीई आफ सुगरकेन डेवलपमेंट, लखनऊ) दोपहर बाद बांदा आए। डीएम सुरेश कुमार से जिले के बारे में जानकारियां लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को पिपरहरी गांव का निरीक्षण किया। किसानों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी। टीम सदस्यों ने किसानों से स्वीकारा कि कई फसलें शत-प्रतिशत खराब हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह 11 अप्रैल को दिल्ली में अपनी रिपोर्ट पेश कर देंगे।


इसके एक सप्ताह के अंदर ही केंद्र अपनी मदद राशि जारी कर देगा। टीम के साथ डीएम समेत एडीएम डीएस पांडेय और बांदा, पैलानी व अतर्रा के एसडीएम तथा सपा नेता और ग्राम प्रधान अशोक सिंह गौर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed