{"_id":"64bed1dbda2a1327850b7f44","slug":"today-electricity-will-remain-closed-for-12-hours-in-the-city-banda-news-c-212-1-bnd1001-796-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आज 12 घंटे बंद रहेगी शहर में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आज 12 घंटे बंद रहेगी शहर में बिजली
Tue, 25 Jul 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
आज 12 घंटे बंद रहेगी शहर में बिजली
बांदा। उमस भरी गर्मी के बीच अनुरक्षण (मेंटेनेंस) और ट्रांसफार्मर व लाइन बदलने के लिए आए दिन कई-कई घंटे मंडल मुख्यालय बांदा शहर में बिजली बंद रखने का सिलसिला जारी है। दो दिन पूर्व रविवार को ट्रांसमीशन खंड द्वारा अनुरक्षण के लिए पूरे शहर की पांच घंटे आपूर्ति ठप रखी गई थी। अब मंगलवार (25 जुलाई) को फिर शहर का अधिकांश इलाका 12 घंटे बिजली विहीन रहेगा।
पीली कोठी सब स्टेशन के उप खंड अधिकारी व भूरागढ़ सब स्टेशन के अवर अभियंता ने बताया कि सोमवार को भूरागढ़ सब स्टेशन में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जानी है। इसलिए भूरागढ़ सब स्टेशन से संचालित भूरागढ़ फीडर और यहां से जुड़े महावीरन मंडी समिति व मटौंध फीडर इलाकों में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक (12 घंटे) बिजली आपूर्ति नहीं होगी। संवाद