{"_id":"57a386de4f1c1bb17b2b91b7","slug":"to-restore-the-old-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन करें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन करें बहाल
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में धरना देते माध्यमिक शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। मंडलीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर नई पेंशन योजना खत्म की जाए।
विज्ञापन
संघ संरक्षक आलोक सिंह ने कहा कि 26 साल से कार्यरत व्यवसायिक शिक्षकों का नियमितीकरण नहीं किया जा रहा। इन्हें पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देकर पूरा वेतन दिया जाए। प्रदेश पदाधिकारी शंकरलाल गुप्त ने मांग की कि अभिभावक संघ से रखे गए शिक्षकों को भी मानदेय मिले। जिलाध्यक्ष आर चंद्रा ने वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की। जिला मंत्री पवन कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षकों को भी चिकित्सीय सुविधाएं देने और सुरेंद्र सिंह परिहार ने तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण में आड़े आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
शिवाकांत शास्त्री ने भी संबोधित किया। दीपक श्रीवास्तव, डॉ. रविकरण सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, बाबूलाल गुप्त, आशुतोष श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह, दिनेश सिंह, कृष्णकांत विश्वकर्मा, सरोज सिंह, नवीन त्रिपाठी, क्षितिज रंजन त्रिपाठी, शशांक, अवधेश वर्मा, मनोज पटेल, दिनेश सिंह, रामबाबू पटेल, श्रीनिवास गर्ग, रघुनाथ यादव, मनोज मिश्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन