{"_id":"5877c3484f1c1b8327ba8cbf","slug":"tire-shops-gutted-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से टायर की दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से टायर की दुकानें जलकर राख
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
दो दुकानों में लगी आग से करीब पांच लाख के टायर व सामान जल गए। आग बुझाते समय ट्रक के टायर तेज धमाके के साथ फट पड़े। जिसकी चपेट में आकर व्यापारी दस फीट दूर उछलकर गिरा और दरोगा हवा में उड़े पत्थरों की चपेट में आकर जख्मी हो गए। हादसे में व्यापारी व दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कालिंजर मार्ग पर एसबीआई शाखा के निकट रात करीब दो बजे दो दुकानों में अचानक आग लग गई। बैंक के पास ड्यूटी प्वाइंट में मौजूद पीआरबी (डायल-100) के दरोगा जयकरन ने आग की लपटें उठती देखीं तो सायरन बजाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। इसी बीच वहीं खड़े ट्रक का टायर धमाके के साथ फटा। जिससे बेल्डिंग दुकानदार रामनारायण (प्रेमपुर, गिरवां) टायर की हवा की चपेट में आकर करीब दस फीट ऊपर उछल गया।
विज्ञापन
उसे गंभीर चोंटे आईं। दरोगा जयकरन हवा में उड़े पत्थरों की चपेट में आकर जख्मी हो गए। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग से दुकान में रखे 300 टायर, जनरेटर, कंप्रेसर मशीन आदि जल गए। दूसरे दुकादार भउवा ने बताया कि उनकी दुकान में आग से दीवारें दरक गई हैं और सामान नष्ट हुआ है। कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम सीएल सोनकर व हलका लेखपाल जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन