फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tips for making career for girl students

Banda News: छात्राओं को कॅरिअर बनाने के दिए टिप्स

Sun, 23 Feb 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tips for making career for girl students
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। छात्राओं को महिला एवं बालिका विकास की दिशा में सकारात्मक कार्य योजना के साथ कार्य करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आकांक्षा समिति की मंडलाध्यक्ष एवं मंडलायुक्त की पत्नी पूजा ने समिति को पुन: आकार देने व बालिका विकास की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को कॅरिअर एडवांसमेंट के प्रति जागरूक किया। समिति की कोषाध्यक्ष स्वाति सिंह ने आगामी सत्र में दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी ने शिविर की रूपरेखा और राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्राचार्य दीपाली गुप्ता, डॉ. जयंती सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आदित्य प्रताप सिंह, डॉ. सचिन मिश्रा, डॉ. रामनरेश पाल आदि ने भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान यशी, आकांक्षा, प्रियांशी, अंजलि, काशिफा, नौरीन, चेतना, उज्जवल सहित अन्य छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, लोकनृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed