{"_id":"6ad276a1338f11116e02852a","slug":"special-camps-to-register-as-voters-today-banda-news-c-212-1-sknp1006-153517-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मतदाता बनने के लिए विशेष शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मतदाता बनने के लिए विशेष शिविर आज
Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बांदा। चारों विधानसभा क्षेत्रों बांदा, नरैनी, तिंदवारी और बबेरू निर्वाचक नामवली में काम होगा। पंजीकरण से छूटे व प्रथम बार युवा निर्वाचक के नाम शामिल किए जाने के लिए चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम को कोई मतदाता न छूटे की तर्ज पर किया जाएगा।
सभी मतदेय स्थलों पर 17 व 24 अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे।
सभी बीएलओ के पास फार्म-6 और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली व उसके बाद की सभी पूरक सूचियां उपलब्ध रहेंगी। विशेष कैंप दिवस को प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यह मतदाताओं को फार्म भरने में सहयोग करेगी। शिविर में सभासद, प्रधान, वॉलेटिंयर आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
--
मतदाता ये अभिलेख लेकर आएं
बांदा। मतदाता अपने साथ फोटो, जन्म तिथि, निवास से संबंधित अभिलेख की स्व प्रमाणित छाया प्रतियां और परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है तो उसे लेकर आएं। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो संप्रति चल रहे विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर बीएलओ से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं।
तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, फार्म-8 एवं फार्म-7 सबमिट कर सकता है।
-- -
सभी बूथों पर आज लगेगा विशेष शिविर
चित्रकूट। मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद छूटे हुए नागरिकों और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए शनिवार से 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर विशेष दिवस आयोजित किए जाएंगे।
डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि दोनों दिन चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे और फार्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के आवेदन लेंगे। सभी बीएलओ को पर्याप्त संख्या में फार्म-6 रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर उनकी सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने और पात्र नागरिकों के फार्म भरवाने में सहयोग करने की अपील की है।