फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Murder of innocent brothers raises questions about old disputes

Banda News: मासूम भाइयों की हत्या से पुराने विवादों पर उठे सवाल

Fri, 16 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Murder of innocent brothers raises questions about old disputes
बांदा। कोतवाली नरैनी के गांव नंदवारा में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले के बीच पुराने विवादों और महिलाओं के साथ कथित मारपीट की शिकायतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में सुरेखा राजपूत और जून 2026 में राजकुमारी की ओर से दिए गए शिकायत पत्रों में मारपीट व धमकी के आरोप लगाए गए थे। दो बच्चों की हत्या के मामले में नामजद महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू और ओमकार उर्फ शेरा की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

सुरेखा राजपूत पत्नी अजय नरेश ने 26 मार्च 2022 को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि दरवाजे पर लकड़ी, गिट्टी और कबाड़ डालने का विरोध करने पर महेंद्र पाल वर्मा, उनके बेटे देवेंद्र पाल वर्मा और दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। महिला ने तत्कालीन पुलिसकर्मियों पर शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और मेडिकल परीक्षण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

महिला और बहू को पीटने की शिकायत
राजकुमारी पत्नी विष्णु प्रसाद ने 16 अक्तूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 23 जून 2026 को दरवाजे की सफाई के दौरान नत्थू, मारुआ और प्रमोद ने उनके साथ मारपीट की। बहू कौशल्या का दाहिना हाथ टूट गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान के चुनाव की रंजिश में महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू की कथित शह पर हमला किया गया और धमकियां दी गईं। पीड़ित परिवारों ने दो मासूमों की मौत के बाद आरोपियों से सुरक्षा करने की गुहार लगाई है।
---
तीन घंटे चली जांच, विवेचक ने खंगाली गलियां
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को नंदवारा गांव में तीन घंटे बिताए।
शुक्रवार को इस हत्याकांड के विवेचक ही नंदवारा गांव पहुंचे। विवेचक ने फिर से गांव की गलियां खंगालीं। गांव में उन्होंने चार और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों से सगे भाई छह वर्षीय मनोज और चार वर्षीय युवराज की हत्या की जानकारी जुटाई। उधर, अपराधी शेरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश तेज हो गई है।
पूर्व में इस कांड में पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में पांचों आरोपी जेल में हैं। चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें पूर्व मंत्री पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा, पूर्व हिस्ट्रीशीटर शेरा उर्फ ओमकार व दो महिलाएं शामिल हैं।

इस कांड में पूर्व हिस्ट्रीशीटर की भूमिका पुलिस को लगभग स्पष्ट हो चुकी है। हत्या में पूर्व अपराधी का हाथ शामिल होना माना जा रहा है। सीओ सिटी एवं एसआईटी प्रमुख सौरभ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। शेरा की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed