फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tindwari police station in-charge and two constables reported on line duty for misbehavior

Banda News: बदसलूकी पर तिंदवारी थानाध्यक्ष और दो सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 25 Jul 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tindwari police station in-charge and two constables reported on line duty for misbehavior
बांदा। पुलिस की बदसलूकी से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एसपी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ता कथित मारपीट और अभद्रता के दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इस पर एसपी ने तिंदवारी थानाध्यक्ष और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सदर करेंगे।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को खोज लिया था। इसकी जानकारी विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हुई तो मंगलवार को तिंदवारी थाने पहुंच गए और धर्मांतरण व अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने उनके साथ अभद्रता की। इस पर कहासुनी हो गई। थाना प्रभारी ने विहिप जिला मंत्री दीपू दीक्षित और बजरंग दल के जिला संयोजक केपी प्रजापति को पीट दिया। उनके गले में पड़ी रुद्राक्ष की माला भी छीनकर फेंक दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने देर रात एसपी आवास का घेराव किया था। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। देर रात एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने सीओ सदर अजय कुमार सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे दिन बुधवार को भी विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एसपी कार्यालय का घेराव किया। बाद में एसपी से मिलने पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत होने पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी व सिपाही फिरोज अंसारी और दीपक दुबे को लाइन हाजिर कर दिया है।


वर्जन...

तिंदवारी थाने में हुए प्रकरण की जांच सीओ सदर अजय कुमार सिंह को सौंपी है। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। -अंकुर अग्रवाल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed