फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three thousand will get work, work started on projects worth Rs 1672 crore

Banda News: मिलेगा तीन हजार को काम, 1672 करोड़ के प्रोजेक्टों पर काम शुरू

Fri, 21 Nov 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three thousand will get work, work started on projects worth Rs 1672 crore
बांदा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन करने वाले चित्रकूटधाम मंडल के 57 उद्यमियों में 22 ने अपने 1,672 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही ये धरातल पर नजर आएंगे। इन उद्योगों की स्थापना से तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


25 नवंबर को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री इन उद्योगों की आधारशिला रखने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेंगे। दूसरी ओर निवेश की प्रक्रिया में विकास प्राधिकरण और स्वास्थ्य को छोड़कर बाकी विभागों के सहयोग न करने की बात भी सामने आई है। सरकार ने चित्रकूटधाम मंडल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत एमओयू साइन करने वाले उद्यमियों व सरकारी विभागों को पांचवें चरण में 10,700 करोड़ के निवेश का लक्ष्य दिया है। इसमें 22 उद्यमियों ने 1,672 करोड़ के निवेश पर काम भी शुरू कर दिया है। इन उद्यमियों का हौसला बढ़ाने के लिए ही शासन की ओर से 25 नवंबर को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की गई है, ताकि प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिल सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इन उद्योगों और प्रतिष्ठानों की आधारशिला रखेंगे। प्रत्येक जनपद से पांच-पांच निवेशक उद्यमी सेरेमनी में शामिल होंगे। विभाग का दावा है कि सभी 57 उद्योग धरातल पर उतरे तो मंडल के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्हें रोजगार की तलाश में महानगर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------



चार्ट-

निवेश का लक्ष्य व उपलब्धि (करोड़ में)

जनपद लक्ष्य उपलब्धि

महोबा 3000 238



चित्रकूट 5000 325

हमीरपुर 2000 600

बांदा 700 509

---------------------------------------



योग- 10700 1672

----------------------------------------

केस-1

रिमझिम इस्पात प्लांट के मनमोहन का कहना है कि बांदा जिले के नरैनी तहसील के गुढ़ा में 45 मेगावाट का सोलर पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन मिल गई है। जल्द अन्य कार्य शुरू होंगे।




-----

केस-2



इंद्रप्रस्थ गैस (आईजीएल) के कर्मचारी विश्वनाथन ने बताया कि चित्रकूट में 2100 करोड़ की लागत से गैस प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जमीन मिल गई है एनओसी पर काम चल रहा है।

-----



वर्जन-

मंडल में 1,672 करोड़ के निवेश पर काम शुरू हो गया है। अन्य निवेश को लेकर उद्यमियों को प्रेरित किया जा रहा है। सभी विभाग सहयोग करें तो शत प्रतिशत निवेश होगा।



- सुधीर श्रीवास्तव, संयुक्त अपर निदेशक उद्योग

------

वर्जन-

विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य विभाग सहयोग नहीं कर रहे हैं। सभी विभाग सहयोग करें तो शत प्रतिशत निवेश के लक्ष्य को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

- गुरुदेव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed