फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three people including a Divyang died, suspected to be due to heat stroke

Banda News: दिव्यांग समेत तीन की मौत, लू लगने की आशंका

Tue, 04 Jun 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three people including a Divyang died, suspected to be due to heat stroke
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सभी शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर डाड़िन पुरवा के राममिलन वर्मा (45) का शव महोखर बाईपास के पास पेड़ के नीचे मिला। छोटे भाई राजा बाबू ने बताया कि वर्ष 2010 में दुर्घटना में वह एक पैर से दिव्यांग हो गया था। भिक्षा मांगकर गुजर-बसर कर रहा था। घर में तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। राजाबाबू ने लू से मौत की आशंका जताई है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक पर सोमवार को 60 वर्षीय साधु वेषधारी का शव पड़ा मिला। आरपीएफ व जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया है। जीआरपी थानाध्यक्ष नवेंदुशेखर अग्निहोत्री ने कहा कि लू लगने की आशंका लग रही है। इसी तरह नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। नरैनी कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed