{"_id":"673f7054087c63ddad004db9","slug":"three-more-dengue-patients-found-banda-news-c-212-1-bnd1006-118410-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डेंगू के तीन और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डेंगू के तीन और मरीज मिले
विज्ञापन
बांदा। गुरुवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच के दौरान तीन डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या कुल 30 हो गई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल खुलते ही बुखार पीड़ित मरीजों की जिला अस्पताल में लंबी लाइन लग रही है। पैथोलॉजी में संभावित डेंगू के लक्षण से पीड़ित 10 मरीजों की जांच कराई गई। इनमें मर्दननाका मोहल्ला निवासी काजल (6) पुत्री मनोज कुमार, खाईंपार मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार (28) पुत्र रामकिशोर और छोटी बाजार निवासी नमन (23) पुत्र अशोक को डेंगू पॉजिटिव पाया गया। इन तीनों मरीजों को भर्ती किया गया। मालूम हो कि जिला अस्पताल में अब तक 30 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से अब तक किसी भी मरीज की मौत होने की पुष्टि नहीं की है।
इधर, बुखार की चपेट में आए मलेहरा निवादा गांव निवासी वंदना (40), बदनपुर निवासी दीपू (4 माह), कटरा मोहल्ला निवासी भोली देवी (52), आवास विकास निवासी मनीषा (27), मौदहा निवासी शिवांस (1), लाई मंडी निवासी आशीष (3), कटरा निवासी मनोज (40), महोखर निवासी जितेंद्र (14), छतरपुर जिले के गौरिहार गांव निवासी राजाभइया (50), कृष्ण कालोनी निवासी आराध्या (85), पिंडखर गांव निवासी कैलाश (18), मर्दननाका मोहल्ला निवासी अंजली (19), बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी अंजू (32) और बदौसा कस्बा निवासी विजय (35) को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।