फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three cheaters caught in semester exam

Banda News: सेमेस्टर परीक्षा में पकड़े तीन नकलची

Mon, 29 Jan 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three cheaters caught in semester exam
नरैनी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में सोमवार को उड़नदस्ते ने तीन नकलचियों को पकड़ा है। इससे परीक्षार्थियों में खलबली रही।
विज्ञापन

सीताराम समर्पण महाविद्यालय में चल रहीं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में तीन छात्र-छात्राओं को उड़नदस्ते ने नकल करते पकड़ा है। उड़नदस्ते की टीम ने उनकी कॉपी जमा कर उन्हें दूसरी कॉपी दिलाई। उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया कि एमए तृतीय सेमेस्टर अर्थ शास्त्र और भूगोल के छात्र को रंगे हाथों नकल करते पकड़ा है।

इसके बाद वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉॅ डीसी गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ रमाकांत द्विवेदी, प्रवीण पांडे के साथ कक्षों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इससे नकलची परीक्षार्थियों में खलबली मची रही। सोमवार को महाविद्यालय में तीनों पाली में परीक्षाएं हुईं, जिसमें कुल 710 परीक्षार्थी शामिल रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दी जाएगी। चेकिंग का अभियान आगे की परीक्षाओं में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed