फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three arrested during checking in restaurants and Dhabas

Banda News: रेस्टोरेंंट, ढाबों में जांच के दौरान तीन को पकड़ा

Sat, 15 Jun 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three arrested during checking in restaurants and Dhabas
चित्रकूट। खाद्य विभाग के ऑडिटर बनकर मुख्यालय के रेस्टोरेंंट, ढाबों में अवैध वसूली की नीयत से आए तीन फर्जी अधिकारियों को रेस्टोरेंट मालिक ने पकड़ लिया। इसकी सूचना कर्वी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पकडक़र कोतवाली आई और पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय के रेस्टोरेंट व ढाबों में बाल श्रम, पंजीयन व जीएसटी आदि को लेकर अवैध वसूली करने की नीयत से कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर आये हैं। मुख्यालय के शंकर ढाबा, राम दरबार, चांदनी ढाबा में आडिट करने के बाद पाठा जलकल स्थित रेस्टोरेंट पहुंचे तो मालिक ने उन्हें बातचीत के दौरान पकड़ लिया। इसकी सूचना कर्वी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बांदा जिले के तिंदवारा निवासी धनंजय, झाम सिंह व अतर्रा थाना के महोतरा निवासी दिलीप को पकड़ा गया है। अभी इनसे पूरी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह एसएल इंटर प्राइजेज बांदा में कार्य करते हैं। एफएसएसएआई प्रोडक्शन फूड का आडिट करने के लिए शुक्रवार को आए थे। जिस पर उन्होंने पांच रेस्टोरेंट व ढाबों में आडिट किया है। कोतवाल ले बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed