फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thieves stole jewellery and cash worth five lakhs from three houses in Khathata village

Banda News: खटहटा गांव में तीन घरों से चोरों ने पांच लाख के जेवर और नगदी उड़ाई

Tue, 03 Jun 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth five lakhs from three houses in Khathata village
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
बदौसा (बांदा)। थाना क्षेत्र के खट्हटा बदौसा गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन मकानों से पांच लाख रुपये कीमत के जेवर व नगदी में हाथ साफ कर दिया। खाली बक्से लगभग दो सौ मीटर दूर खेतों में फेंककर भाग निकले। चोरियों की सूचना पर पहुंची डायल-112 व थाना पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

खट्हटा गांव में रविवार की रात लगभग दो बजे चोरों ने शिवकुमार के घर से 30 हजार नगदी, पड़ोसी पवन कुमार के घर में बख्से में रखे सोने-चांदी जेवर लगभग ढाई लाख रुपये की कीमत के व राजकुमार के यहां से जेवर पार कर दिए। तीनों घरो से लगभग पांच लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर सहित नकदी ले गए। सुबह होने पर खाली बक्से घर के पिछवाड़े लगभग 200 मीटर दूर नहर किनारे पड़े मिले।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि भंडारण निगम लखनऊ में नौकरी कर रहे पड़ोसी राजेन्द्र कुशवाहा (50) की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव बदौसा खटेहटा आया था। उनके अंतिम दर्शनों के लिए उक्त घरो के सभी लोग वहां मौजूद थे। घर वापसी पर घर का सारा सामान अस्त व्यस्त देख सभी ने डायल-112 सहित थाना पुलिस को सूचना देकर अपनी आपबीती बताई। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed