फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thieves entered the house and crossed the goods worth lakhs

बांदा: घर में घुसे बदमाश ने लाखों साफ किए

Sun, 19 Feb 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house and crossed the goods worth lakhs
घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल किया पार
विज्ञापन

- बेटी की शादी के लिए खरीद कर घर में रखे थे जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने एक किसान के घर से जेवर और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली।
कंचनिया पत्नी प्रहलाद चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात छत के रास्ते चोर मकान में घुस आए। चोरों ने कमरों में रखीं अलमारी, बक्सों के ताले तोड़कर जेवर व 50 हजार नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि उनके चार बेटों में तीन बाहर रहते है। बेटी की शादी के लिए गहने व पैसे रखे हुए थे। सुबह देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। गहने व पैसे गायब थे।
सूचना पर पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके की जांच आकर जांच की। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दबंगों ने पीटा
अतर्रा। कस्बे के बदौसा रोड गांधी नगर मोहल्ला निवासी उमादत्त कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी के साथ घर में था। मोहल्ले के दबंग उनकी चाची सावित्री के साथ मारपीट कर रहे थे। वह बीच बचाव करने गया तो दबंगों ने घर में घुसकर उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed