फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   They distributed plenty of electricity connections, but forgot to install the poles.

Banda News: बिजली कनेक्शन खूब बांटे, खंभे लगाना भूले

Sat, 17 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
They distributed plenty of electricity connections, but forgot to install the poles.
बांदा। शहर के गायत्री नगर बबेरू रोड की कई महिलाएं शनिवार को समाधान दिवस पर सदर तहसील पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र में बताया कि 10 साल से यहां लोग मकान बनाकर रह रहे हैं और 50 से अधिक मकान हैं। सभी ने बिजली कनेक्शन ले रखा है। बिजली निगम ने कनेक्शन को दे दिए लेकिन अब तक एक भी खंभा नहीं लगाया है। बांस-बल्ली के सहारे तार खिचें हैं जो खतरे का कारण बन रही है।
दिवस का आयोजन शनिवार को सदर तहसील में हुआ। इसमें डीएम अमित आसेरी व एसपी पलाश बंसल पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायतें सुनी। सामूहिक रूप से गायत्री नगर की रहने वाली सियासखी, ममता, सरोज, वंदना, बसंती, जाहरी, मंजू आदि ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह जिस इलाके में रहती हैं, वह जगह वार्ड नंबर तीन गायत्री नगर आरसीसी रोड के नाम से जानी जाती है। कई बार केबल टूट कर गिरने से हादसा हो जाता है। तार इतनी नीचे झूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील के मुंगुस निवासी शांति ने बताया कि उनके मकान के सामने ग्राम समाज की जमीन है। गांव के लोग गोबर डालते हैं। कुछ लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण भी करा लिया है जबकि जमीन पर बरातघर प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार शिकायत के लिए समाधान दिवस पहुंची हैं। सदर तहसील में 131 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इसमें 15 का निस्तारण हो सका।

तहसील परिसर के चक्कर लगाने को मजबूर
अतर्रा। तहसील परिसर के सभागार हाल में पिंक समाधान दिवस मिशन शक्ति का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुआ। फरियादियों ने बताया कि बार-बार आने के बाद भी उनको न्याय नहीं मिल रहा है। वह एक ही समस्या के लिए तहसील परिसर में आकर गुहार लगा रहे हैं । (संवाद)

केस-1
चार माह से दौड़ रहे
तहसील क्षेत्र के गांव चंदौर निवासी उमा देवी ने बताया कि उनके मकान के सामने खड़ंजे में से ईंटें पड़ोसी ने उखाड़ ली और निजी निर्माण करा लिया। लोगों को आवागमन के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चार माह से तहसील परिसर और समाधान दिवस में दौड़ रहे है। पांच माह की शिकायती पत्र की रसीद उनके पास संजोई रखी है।


केस-2
दो साल में 20 बार शिकायत
तहसील परिसर से चंद दूरी पर कस्बा के मोहल्ला अत्री नगर निवासी रामनरेश यादव ने बताया कि वह दो साल से तहसील परिसर पर संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लगाते हुए प्रार्थना पत्र दे चुके है। इसके बाद भी उनकी मुख्य समस्या सरकारी नाली और रास्ते पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने का निस्तारण नहीं किया गया है। दो साल में करीब बीस बार शिकायत कर चुके हैं।
42 मामले आए, पांच का निस्तारण
नरैनी। स्थानीय तहसील के नीलकंठ सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी अंजलि यादव की अध्यक्षता में 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर सीओ प्रवीण कुमार, तहसीलदार सतीश वर्मा मौजूद रहे।

इसी तरह से बबेरू में सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने 78 शिकायतें सुनीं। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। एसडीएम अवनीश त्यागी, सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी, तहसीलदार राधेश्याम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed