फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There was no seating arrangement, no CCTV, an examination center was made.

Banda News: बैठने का इंतजाम न सीसीटीवी, बना दिया परीक्षा केंद्र

Thu, 30 Nov 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was no seating arrangement, no CCTV, an examination center was made.
बांदा। यूपी बोर्ड प्रयागराज द्वारा जारी की गई परीक्षा केंद्रों में अब तक 50 से ज्यादा आपत्तियां आ चुकी हैं। ज्यादातर आपत्तियां दूरी को लेकर हैं। इसके अलावा सूची में शामिल किए गए कुछ केंद्र ऐसे भी हैं जिनमें परीक्षार्थियों के बैठने तक का साधन नहीं है। उन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बना दिए जाने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन




यूपी बोर्ड ने जनपद में 67 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। ज्यादातर आपत्ति दूरी को लेकर है। इनमें कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जिनमें न तो सीसीटीवी है और न ही कुर्सियों की व्यवस्था है। जबकि स्कूल में परीक्षा के दौरान नकल की रोकथाम के लिए कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, जेनरेटर आदि की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज लोहरा, बीरा, मरका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तिंदवारी, स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कॉलेज महोखर, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज हरदौली में छात्रावास है। ऐसे में इन केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना खुद में सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, इस वर्ष हाईस्कूल में 24738 व इंटर में 19693 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

डीआईओएस विजय पाल सिंह ने बताया यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में अब तक 50 से ज्यादा आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों को देखा व समझा जा रहा है। आपत्ति सही पाई जाती है तो बोर्ड को सूचना देकर संबंधित स्कूल का नाम परीक्षा केंद्र की सूची से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed