फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Then came home hungry dead socialist rationing

भूखा मर गया तब घर पहुंचा समाजवादी राशन

Tue, 03 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 03 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Then came home hungry dead socialist rationing
प्रशासन द्वारा भेजा गया समाजवादी राहत राशन। - फोटो : अमर उजाला

बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)। चार दिन से घर में चल रही फाकाकशी के बाद समाजवादी राहत राशन लेने जा रहे भूमिहीन दलित की रास्ते में पानी पीते ही मौत हो गई। खाली पेट हीटस्ट्रोक (लू) भी मौत की वजह हो सकती है। यह खबर फैलते प्रशासन ने आननफानन समाजवादी राहत के राशन पैकेट उसके घर पहुंचा दिए। नरैनी तहसील के ऐला गांव के मूंगुस पुरवा में 40 वर्षीय दलित नत्थू प्रसाद पुत्र जग प्रसाद भूमिहीन था। वह रिश्तेदारों की ओर से दिए गए कच्चे खपरैलदार मकान में पत्नी और आधा दर्जन बच्चों के साथ रह रहा था।

विज्ञापन


सूखे के हालात मेें गांव में पति-पत्नी को मजदूरी भी नहीं मिली। हालांकि नत्थू के पास मनरेगा का जाब कार्ड था। गरीबी के चलते दो नाबालिग बेटे नासिक पलायन कर गए। वे वहां आइसक्रीम बेंचकर पेट भर रहे हैं। इधर करीब चार दिन से नत्थू के घर चूल्हा नहीं जला। पास पड़ोस के लोग अक्सर उसे और उसके परिवार को खाना दे देते थे लेकिन इस बीच पड़ोसियों को भी उसके घर चूल्हा न जलने की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


रविवार को नत्थू को पता चला कि मंगलवार को ऐला गांव मेें समाजवादी राशन पैकेट बांटे जाएंगे। वह भूखे पेट ही पैकेट लेने के लिए ऐला गांव की ओर चल पड़ा। मूंगुस पुरवा से ऐला की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। लू के गर्म थपेडे़ सहता हुआ नत्थू आगे बढ़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रास्ते में हैंडपंप से पानी पीने लगा। पानी पीते ही वह गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई। भाग कर उसके पास पहुंचे लोगों ने उसका शव घर पहुंचाया। दोनों बेटों के इंतजार में शव रखा रहा। 17 वर्षीय पुत्र दिलीप और 14 वर्षीय संदीप के आने पर मंगलवार को नत्थू का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद नत्थू की मौत चर्चा में आ गई। मीडिया वाले पहुंचे तो अधिकारियों की भी नींद टूटी। आनन फानन समाजवादी राशन पैकेट मृतक के घर पहुंचा दिया गया। उप जिलाधिकारी नरैनी ने कोटेदार से 35 किलो गेहूं, चावल भी भेजवा दिया। मृतक के नाम अंत्योदय राशन कार्ड भी था। पत्नी मुन्नी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड में मिलने वाला राशन आठ सदस्यीय परिवार के लिए नाकाफी था। यह 15 दिन में ही खत्म हो जाता था। इसके बाद शेष पखवारा फाकाकशी या पड़ोसियों द्वारा दिए गए खाने से गुजरता था। पत्नी ने बताया कि चार दिन से घर में खाना नहीं बना था।


यह भूखजनित मौत की श्रेणी में है। अधिकारी हार्टअटैक बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम न होने से यह गुत्थी सुलझ नहीं पाई। अधिकारियों को अपने बचाव का भी मौका मिल गया। मृतक के घर पहुंचे नरैनी एसडीएम का कहना था कि मौत भूख से नहीं बल्कि हार्टअटैक से हुई है। डीएम योगेश कुमार ने भी एसडीएम की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि भुखमरी से मौत का कोई भी तथ्य नहीं पाया गया है। उसे पिछले माह अंत्योदय कार्ड से राशन दिया गया था। डीएम ने कहा कि जांच कराई जा रही है। मृतक के आश्रितों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed