{"_id":"6ac53b1101fab6202b070713","slug":"bright-sunshine-after-the-morning-rain-banda-news-c-12-1-knp1100-1674447-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सुबह बारिश के बाद निकली तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सुबह बारिश के बाद निकली तेज धूप
Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मौसम का मिजाज सोमवार रात से अचानक बदल गया। रात में तेज हवाएं चलती रहीं।
मंगलवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। इसके बाद बारिश थम गई और कुछ ही देर में धूप निकल आई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से बेहाल कर दिया।
सुबह बारिश शुरू होने के बाद चली तेज हवा से वातावरण कुछ देर राहत भरा रहा, लेकिन बादलों के छंटते ही धूप तेज हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने से बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आगे भी मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं हैं। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को अगले कुछ दिनों तक बारिश और धूप दोनों के लिए तैयार रहने की जरूरत है। कृषि क्षेत्र में भी मौसम के इस बदलाव पर किसानों की नजर बनी हुई है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है।