{"_id":"6ac66c01549a0ab0160e7be0","slug":"banda-relative-accused-of-misdeed-with-minor-police-register-case-and-launch-search-for-the-accused-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: रिश्तेदार पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: रिश्तेदार पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
Wed, 07 Oct 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:30 PM IST
सार
Banda News: मां ने पारिवारिक जेठ पर पांच अक्तूबर की रात में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पारिवारिक जेठ पर पांच अक्तूबर की रात में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि पांच अक्तूबर को पति बीमार पिता को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे। वह घर पर बेटी के साथ थीं। पति के कहने पर वह लोग रात में पारिवारिक जेठ घर पर रुक गए। घर के लोग बाहर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। किशोरी ने घटना की जानकारी मां को दी। बुधवार को पति के लखनऊ से लौटने के बाद महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में होगा। क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।