{"_id":"6ac53aa1aca19e22ff0b26d9","slug":"viral-fever-on-the-rise-300-children-visiting-the-hospital-daily-banda-news-c-212-1-sknp1006-153054-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वायरल बुखार बढ़ा, 300 बच्चे रोज आ रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वायरल बुखार बढ़ा, 300 बच्चे रोज आ रहे अस्पताल
Tue, 06 Oct 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मौसम बदलने के साथ बच्चों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 300 से अधिक बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं।
इनमें ज्यादातर सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, नाक बंद और सीने में जकड़न के लक्षण हैं। ट्रामा सेंटर में भी प्रतिदिन 15 से 20 बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता और एके राजपूत के अनुसार, प्रतिदिन करीब 150-150 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर बच्चों को भर्ती करने की सलाह दी जा रही है और उन्हें भाप भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने माताओं को बच्चों को नियमित स्तनपान कराने की सलाह दी है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही, रात में बच्चों को एसी में न सुलाने की हिदायत भी दी गई है।