फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The youth was surrounded and beaten with a rod and hockey stick, money was also snatched

Banda News: युवक को घेरकर रॉड और हाॅकी से पीटा, रुपये भी छीने

Fri, 10 Jan 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The youth was surrounded and beaten with a rod and hockey stick, money was also snatched
बांदा। बाइक से अपने गांव जा रहे युवक को घेरकर तीन लोगों ने लोहे की रॉड और हाकी से हमला कर मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि उसके 15 हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल भी छीन लिया। घायल को उसके ससुर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी मोहनलाल (35) बुधवार की देर शाम बांदा से अपने गांव जा रहा था। तभी त्रिवेणी गांव के पास तीन युवकों ने लोहे की रॉड व हाकी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवक के पास से 15 हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया। घायल के ससुर तेरहीमाफी गांव निवासी सुरेश ने मोहनलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ससुर का कहना है कि दो बार पहले भी उसके दामाद के ऊपर जान लेवा हमला कर चुके हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed