फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young woman committed suicide by hanging herself

Banda News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 15 Mar 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
The young woman committed suicide by hanging herself
बांदा। युवती ने रस्सी से कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी नेहा सिंह (20) ने सूने घर में बुधवार की शाम फंदा लगा लिया। घटना के समय उसकी मां कल्पना पड़ोस में गई थी। भाई-बहन भी घर के बाहर थे। कुछ देर बाद मां वापस आई तो उसे फंदे से लटका पाया। मां ने बताया कि पिता स्व. मंगल सिंह का निधन हो चुका है। नेहा की शादी की बातचीत चल रही थी। लगभग मामला तय पर था। इस बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मटौंध थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed