फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Banda News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 29 Jul 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
तिंदवारी। युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। बड़े भाई ने सुबह खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी सुखविंदर (20) ने शनिवार की रात कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। रविवार को सुबह बड़े भाई अभयराज वर्मा ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे की कुंडी काटकर शव बाहर निकाला। बड़े भाई ने बताया कि उसे रविवार को ईंट भट्ठा पर मजदूरी के लिए जाना था। रात में घर में खाना खाकर सोया था। किस वजह से फंदा लगाया उसे नहीं पता। पिता भवानीदीन खेती किसानी करते हैं। घर में मां जनकदुलारी है।
तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजन ठोस वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed