{"_id":"5de558388ebc3e54d3466366","slug":"the-workers-warned-of-the-movement-banda-news-knp529689568","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु निगम के मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु निगम के मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट ने यहां सेतु निर्माण इकाई के उप परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए घेराव और आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ अध्यक्ष रामसेवक ने डीपीएम को दिए पत्र में कहा है कि 16 नवंबर को संघ की ओर से दिए गए पत्र में श्रमिकों की समस्याएं बताई गई थीं। इनका निस्तारण नहीं हुआ। 25 नवंबर को पुन: पत्र दिया गया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अध्यक्ष ने कहा कि यह रवैया कर्मचारी विरोधी नीति दर्शाता है। कहा कि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन और घेराव किया जाएगा। इस पत्र की प्रतिलिपियां मुख्य परियोजना प्रबंधक सहित संघ के केंद्रीय अध्यक्ष, डीएम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि को भी भेजी गई है।