{"_id":"67f41d3f808350edcc053b14","slug":"the-woman-hanged-herself-to-death-and-her-brothers-filed-a-case-of-dowry-murder-banda-news-c-212-1-sknp1006-124648-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान भाइयों ने दर्ज कराई दहेज हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान भाइयों ने दर्ज कराई दहेज हत्या
विज्ञापन
बांदा। बदौसा के भदावल गांव निवासी शोभा देवी (23) ने रविवार की शाम घर के कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से साड़ी के लेस से फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को जब परिजन खेत से पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
उन्होंने शोभा के मायके में जानकारी दी तो वहां से आए भाइयों ने आक्रोशित होकर ससुर और पति से मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामला सुलझाया। भाइयों ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। भाइयों की तहरीर पर थाने में सास, ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ससुर रामप्रकाश ने बताया कि रविवार को वह सब खेत में फसल की कतराई कराने के लिए गए थे। शोभा का पति किशनलाल खेत में भैंस चरा रहा था। शोभा घर में अकेली थी। इस बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
शोभा के एक चार माह का बच्चा भी है। इस वजह से वह उससे कोई काम भी नहीं कराते थे। उसने किस बात पर खुदकुशी की उन्हें नहीं पता।
उधर, मायके चित्रकूट के बिहरका गांव से आए भाई राममिलन व शिवमिलन ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी वर्ष 2022 में की थी। उनका आरोप है कि ससुराली उनकी बहन को सही से नहीं रखते थे। मारपीट करते थे।
इसी के चलते उन्होंने मारपीट कर हत्या की है। जिस जगह शोभा ने खुदकुशी की है उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला है। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि भाइयों की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।