{"_id":"6abc0ef8049bfabb0105999d","slug":"arsh-won-the-gold-medal-in-the-doubles-event-banda-news-c-212-1-sknp1006-152748-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अर्श ने युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अर्श ने युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
Wed, 30 Sep 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो-6- गोल्ड मेडल के साथ बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी अर्श मोहम्मद। स्रोत- स्वयं।
बांदा। बांदा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी अर्श मोहम्मद ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।
लखनऊ में 21 से 28 सितंबर को योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 हुआ था। इसमें युगल स्पर्धा में अर्श ने स्वर्ण पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की।
अखिलेश दास गुप्ता इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अर्श मोहम्मद ने छत्तीसगढ़ के सौरव साहू के साथ तालमेल दिखाया था। इसमें कर्नाटक के सुमित एआर और आर्या टी की जोड़ी को सीधे गेमों में 15-7, 15-12 से पराजित किया। अर्श और सौरव ने स्मैश तथा सटीक रिटर्न से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को मुकाबले में टिकने का मौका नहीं दिया।
अर्श की इस उपलब्धि पर उनके पिता अशफाक मोहम्मद ने प्रसन्नता व्यक्त की। बलखंडी नाका, बांदा में टेलर की दुकान संचालित करने वाले अशफाक मोहम्मद ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रेरित किया।
विज्ञापन
अर्श मोहम्मद की इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, महासचिव डॉ. इन्द्रवीर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बांदा के सचिव काजी जमीर तथा बैडमिंटन कोच भानु प्रताप, प्रदीप कुमार और अनवर अहमद आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।