फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Poets Deendayal and Chandraprakash receive the Hindi Bhakt Samman in Mathura.

Banda News: मथुरा में मिला कवि दीनदयाल व चंद्रप्रकाश को हिंदी भक्त सम्मान

Wed, 30 Sep 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Poets Deendayal and Chandraprakash receive the Hindi Bhakt Samman in Mathura.
फोटो-18- मथुरा में सम्मानित कवि दीनदयाल व चंद्रप्रकाश व्यथित। स्रोत- स्वंय।
बांदा। मथुरा के श्री देव संस्कृति सभागार में राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इसमें बांदा के शिक्षक दीनदयाल सोनी स्वर्ण और हास्य कवि चंद्रप्रकाश व्यथित को हिंदी भक्त सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदी भाषा व साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला। कार्यक्रम प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने आयोजित किया।

दीनदयाल सोनी स्वर्ण चित्राक्षर विधा के प्रवर्तक हैं। उनके काव्य संग्रह प्रकाशित हैं, वह खड़ी हिंदी में रचनाएं करते हैं और मंच संचालन में भी सिद्धहस्त हैं। उनकी रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी छतरपुर से भी होता रहा है। सम्मेलन में देशभर के कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन भैरू सुनार व प्रदीप मिश्र अजनबी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी और डॉ. राधेश्याम दुबे श्याम फतनपुरी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed