फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crops destroyed by rain; declare Banda a disaster-hit area.Crops destroyed by rain; declare Banda a disaster-hit area.

Banda News: बारिश से फसलें बर्बाद, बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करें

Wed, 30 Sep 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crops destroyed by rain; declare Banda a disaster-hit area.Crops destroyed by rain; declare Banda a disaster-hit area.
फोटो-33- किसानों को संबोधित करते भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। स्रोत- भाकियू
बांदा। भारी बारिश से खरीफ फसलों के नुकसान के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को नवीन मंडी में किसान महापंचायत की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि फसलें बर्बाद होने से किसान आर्थिक संकट में हैं। महापंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजा गया।
भाकियू ने बांदा को आपदाग्रस्त घोषित कर किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। बीमा कंपनियों से फसल नुकसान का दावा दिलाने की भी मांग की गई। बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा, बिजली, राजस्व और चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

किसानों ने सिंचाई के लिए कम से कम 18 घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग की। घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत भार बढ़ाने से पहले उपभोक्ता की सहमति लेने की मांग की गई। गलत तरीके से बढ़े भार के बिल दुरुस्त कराने की भी मांग रखी गई। लोहरा, अमलीकौर, सिलेहटा, बंहिगा, खप्टिहा खुर्द और महबरा सहित छह गांवों में चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।
बिना काम पूरा किए चक सीमांकन और कब्जा परिवर्तन से संबंधित सूचनाएं निरस्त करने तथा दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी रखी गई। खतौनी में अंश निर्धारण की गलतियां सुधारने के लिए लंबित प्रार्थनापत्रों पर कार्रवाई की मांग भी रखी गई।

एक्सप्रेसवे पर किसानों के वाहनों को टोल से छूट
भाकियू ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल नाकों पर किसानों के ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से टोल समाप्त करने की मांग की। राजस्व संहिता की धारा 222 के तहत बुंदेलखंड में तीन हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों को लघु-सीमांत किसान के दायरे में लाने की मांग भी की गई। महापंचायत में जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल समेत किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed