फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Engineer Ashish died due to excessive bleeding and shock.Engineer Ashish died due to excessive bleeding and shock.

Banda News: अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक से हुई थी इंजीनियर आशीष की मौत

Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Engineer Ashish died due to excessive bleeding and shock.Engineer Ashish died due to excessive bleeding and shock.
बांदा। अयोध्या में तैनात केमिकल इंजीनियर आशीष कुमार शिवहरे (26) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 17 चोटें दर्ज हुई हैं। डॉक्टरों के एक पैनल ने उनका पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में मौत का कारण चोटों से अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक बताया गया है।
विज्ञापन

आशीष बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे के निवासी थे। वह अयोध्या स्थित यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में करीब चार साल से कार्यरत थे और दर्शननगर में रहते थे। परिजनों के अनुसार, उनका शव पानी की टंकी में मिला था। परिजनों के विरोध के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोटों का उल्लेख है। बाएं पैर और जांघ के पीछे मांसपेशियों तक गहरी चोटें मिलीं। पेट और दाएं कूल्हे के आसपास घाव तथा घुटनों, टखनों और पैरों पर भी चोटें दर्ज हैं। दोनों पैरों पर घर्षण के निशान भी पाए गए। उनके दोनों हाथ आधे मुड़े हुए थे और शरीर पर मिट्टी व धूल लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता आनंद कुमार शिवहरे ने अयोध्या कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने शनिवार को ड्यूटी लगाए जाने को साजिश का हिस्सा बताया है। तहरीर में अभिषेक सिंह, देवेंद्र सिंह, अंकुर तिवारी, सतेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अमृत और वेद कृष्ण के नाम हैं। इनके साथ कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

भाजपा पदाधिकारियों ने परिजन को दी सांत्वना
मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष अनुरागी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आशीष के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed