फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman and two women hanged

युवती और दो महिला फांसी पर झूलीं

Wed, 21 Oct 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
The woman and two women hanged
बांदा/खप्टिहा कलां। अलग-अलग घटनाओं में युवती और दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो घटनाओं में परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव में सपना (25) पत्नी चंद्रिका पाल ने बुधवार को सुबह अटारी में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी दो पुत्रियां राधिका व सोनिका कमरे में सो रही थीं। ससुर बारेलाल ने पुलिस को बताया कि तीन पुत्र सूरत में मजदूरी करते हैं। शादी 2015 में हुई थी। एसडीएम पैलानी रामकुमार और पुलिस ने निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के लुकतरा गांव में तेजिया (50) पत्नी गोरेलाल ने मंगलवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक वह 8 सालों से बीमार थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली। एक अन्य घटना में शहर के सर्वोदय नगर में सावित्री (56) पत्नी रामबाबू ने बुधवार को दोपहर छत के हुक में साड़ी से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी व रिटायर्ड प्रवक्ता नंदकिशोर की पत्नी माया देवी (58) निवासी नेता नगर ने मंगलवार की शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल जयश्याम शुक्ल ने पति के हवाले से बताया कि मानसिक दशा ठीक नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed