फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The way has been cleared for entry of the remaining 1032 Waqf properties of Bundelkhand on the portal.

Banda News: बुंदेलखंड की शेष 1032 वक्फ संपत्तियों की पोर्टल पर इंट्री का रास्ता साफ

Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The way has been cleared for entry of the remaining 1032 Waqf properties of Bundelkhand on the portal.
बांदा। यूपी वक्फ न्यायाधिकरण ( वक्फ ट्रिब्यूनल) ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों की इंट्री किए जाने की समय सीमा छह माह बढ़ा दी है। यह पांच दिसंबर को खत्म हो गई थी। निर्धारित अवधि में बुंदेलखंड में 1032 संपत्तियां दर्ज होने से रह गई थीं। यह मोहलत मिल जाने से इन संपत्तियों के प्रबंधकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सभी वक्फ संपत्तियों को छह दिसंबर तक अनिवार्य रूप से उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश जारी किए थे। इस अवधि में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों और जालौन में कुल 2072 वक्फ संपत्तियां ही दर्ज हो पाईं। 1032 संपत्तियां इंट्री से वंचित रह गईं। संपत्तियों के मुतावल्ली और प्रबंधक चिंतित थे। बांदा - चित्रकूट में 305, हमीरपुर- महोबा में 351 और जालौन में 376 वक्फ संपत्तियां दर्ज नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने के बाद उ.प्र. वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ ने याचिका स्वीकार करते हुए उ.प्र. में वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने की मियाद छह माह बढ़ाकर पांच जून, 2026 तक कर दी है। बुधवार शाम यह खबर आने पर वक्फ बोर्ड द्वारा नामित कोऑर्डिनेटर डा. शेख सादी जमा, वाजिद अली और हाजी गुलाम मुस्तफा ने ट्रिब्यूनल का आभार जताया है। प्राइवेट हज उमरह समिति के हाजी आरिफ खां ने भी खुशी जताते हुए बताया कि उनके कार्यालय में भी वक्फ संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज की जा रही हैं। लगभग दो सैकड़ा इंट्री की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed