फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The third day was wet from rain

तीसरा दिन भी रहा बारिश से सराबोर, मंडल में 52 मिली मीटर बारिश

Wed, 28 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 28 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
The third day was wet from rain

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से बुंदेलखंड में शुरू हुई हल्की बारिश मंगलवार को तीसरे दिन सुबह तक जारी रही। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 52 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ लेकिन न्यूनतम जहां का तहां जमा रहा। बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ है। शनिवार से ही बारिश का सिलसिला पूरे बुंदेलखंड में शुरू हो चुका था। सोमवार को यह पूरा दिन और रात भर चला। मंगलवार को सुबह तक बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 17.2 मिली मीटर बारिश बांदा मुख्यालय में दर्ज की गई। चित्रकूट में 15, हमीरपुर में 15 और महोबा में 6 मिली मीटर बारिश हुई। महोबा में बारिश तो कम हुई लेकिन न्यूनतम तापमान पूरे बुंदेलखंड में सबसे कम रहा। यह मात्र 5.7 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट में 8, हमीरपुर में 9.2 और बांदा में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकार्ड किया गया। इसी तरह अधिकतम में हमीरपुर अव्वल रहा। यहां 19.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। बांदा में 16, महोबा मेें 15.6 और चित्रकूट में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

केंद्रीय जल आयोग पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक बारिश तो थम जाएगी। अलबत्ता दो-तीन दिन कोहरा ज्यादा रहेगा।

बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ाई
कमासिन। बादल और बारिश से दलहनी व तिलहनी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। अरहर, मटर, मसूर, अलसी और चने का फूल गिर गया। किसानों का कहना है कि जल्दी मौसम साफ न हुआ तो दोबारा फूल नहीं लग पाएंगे। उधर, सरसों की फसल में माहू का प्रकोप शुरू हो गया है।


गेहूं के अलावा किसी भी फसल को यह पानी फायदेमंद नहीं है। उधर, समाजसेवी संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि खरीफ के बाद रबी की फसल भी बर्बाद होने से किसान और बदहाल हो रहे हैं। नुकसान का आंकलन कर आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed