फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The teenager committed suicide by hanging herself with a dupatta and the young man by hanging himself with a sari

Banda News: किशोरी ने दुपट्टे और युवक ने साड़ी से फंदा लगा दी जान

Sat, 11 Jan 2025 02:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:24 PM IST
विज्ञापन
The teenager committed suicide by hanging herself with a dupatta and the young man by hanging himself with a sari
मृतका तनु सिंह। - फोटो : स्रोत-परिजन
बदौसा/अतर्रा। बदौसा के तुर्रा गांव में एक किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अतर्रा क्षेत्र के मजरा गयादीन पुरवा में युवक ने छत के छल्ले से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा मौजे में मौसी नीतू के यहां रह रही तनु सिंह (15) पुत्री कल्लू सिंह ने गुरुवार की देर शाम घर के मंदिर में लगे बांस पर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। उसी गांव में चाय की गुमटी खोले मौसेरे भाई रोहित ने बताया कि घर के बाहर से उसने तनु को आवाज लगाई, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। घर के अंदर पहुंचकर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि तनु के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई शिवम नशे का आदी है और गांव के मंदिर में रहता है, जबकि छोटा भाई बुआ के यहां पचनेही गांव में रहता है। मौसी नीतू ने तनु को अपने साथ रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल कर नमूने लिए। थानाध्यक्ष बदौसा सुभाष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में अतर्रा क्षेत्र के मजरा गयादीन पुरवा निवासी कमलेश (30) पुत्र रामप्रताप यादव गुरुवार की शाम को पांच बजे मां मखनिया, पिता और पत्नी नीलू संग खेत में काम कर रहा था। शाम को भूख लगने की बात कहकर घर चला गया। घर में उसने कमरे की छत पर छल्ले में साड़ी फंसाकर खुदकुशी कर ली। खेत से घर आई पत्नी नीलू ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। पड़ोसी दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो देखा कि युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। पिता रामप्रताप ने बताया कि कमलेश की शादी हो चुकी है। वह खेती-किसानी का काम बटाई पर करता था, दो भाइयों में बड़ा था। कमलेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था।

चर्चा है कि कमलेश ने कुछ सूदखोरों से कर्ज ले रखा था, भरपाई न होने पर उससे तगादा होता था। वह अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed