{"_id":"6849d4c10721d7e9ff04e268","slug":"the-spark-from-the-transformer-set-the-wooden-stack-on-fire-banda-news-c-212-1-sknp1006-128000-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने लकड़ी की टाल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने लकड़ी की टाल जली
विज्ञापन
आग लगने से धूधू कर जलती लकड़ी की टॉल।
- फोटो : संवाद
बांदा। ट्रांसफार्मर में निकली चिनगारी बगल में लगे कूड़े के ढेर में पड़ने से फैली आग से लकड़ी टाल जलकर राख हो गई। बुधवार को सुबह साढ़े तीन बजे लगी आग की घटना में सुबह पांच बजे पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। टॉल मालिक का करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।
कालिंजर कस्बा निवासी देवीदयाल अपनी ससुराल शहर के कालूकुआं मोहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। साले पूर्व सभासद दिवेश सोनकर ने बताया कि जीजा देवीदयाल की लकड़ी टॉल सुतरखाना मोहल्ले में सपा कार्यालय के बगल में स्थित है। बुधवार को सुबह साढ़े तीन बजे के करीब पड़ोसी ओमप्रकाश सिंह ने उन्हें टाल में आग लगने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। वह तीन बजकर 38 मिनट से 4 बजकर 15 मिनट तक फायर ब्रिगेड को फोन लगाते रहे, लेकिन फोन नहीं लगा। तब उन्होंने यूपी डायल-112 में फोन किया तब सुबह पांच बजे के करीब फायर ब्रिगेड के सीएफओ मुकेश कुमार, एफएसओ कुलदीप कुमार दो फायर टेंडर के साथ पहुंचे। यहां आग की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अतर्रा व बबेरू से फायर सर्विस की गाड़ियां बुलाईं। तब करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से टॉल में रखीं बांस, बल्ली, प्लाई व पड़ाेसी ओमप्रकाश सिंह की बाइक जल गई।
वर्जन-
सुबह चार बजकर 14 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। वह स्वयं फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे थे। वहां आग की स्थिति देखकर अतर्रा व बबेरू से भी फायर सर्विस की गाड़ियां बुलाई गई थीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। -मुकेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बांदा