फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The sound of water crisis in the dams with the knock of summer

गर्मी की दस्तक संग बांधों में जल संकट की आहट

Mon, 28 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
The sound of water crisis in the dams with the knock of summer
गंगऊ बांध का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता श्यामजी चौबे। साथ में एई घनश्याम और जेई वेद प्रकाश। (? - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में गर्मी के दस्तक देते ही बांधों में पेयजल संकट की आहट भी शुरू हो गई है। तापमान चढ़ने के साथ ही गर्मी के मौसम में मंडल में खेत और पेट दोनों के लिए ही पानी का संकट होने के पूरे आसार हैं। बेमौसम बारिश न हुई तो संकट ज्यादा गहरा सकता है। मंडल के सभी 13 बांधों में मात्र 3 में ही 50 फीसदी से ज्यादा पानी बारिश में भर पाया था। कई बांधों में पानी का भंडार 3 से 13 फीसदी ही रह गया है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में अबकी भी मानसून मामूली रहा। बांधों के जल संग्रह क्षेत्रों में भरपूर बारिश न होने से बांध पानी से लबालब नहीं हो पाए। सिंचाई विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बांधों में पानी का भंडार बेहद कम हैं। मात्र महोबा के अर्जुन बांध, चंद्रावल बांध और कबरई बांध में ही 50 फीसदी से ज्यादा पानी भर पाया था।
विज्ञापन

लेकिन अब इन बांधों का जलस्तर और घट गया है। गंगऊ में 7.27, रनगवां में 8.77 और बरियारपुर वियर में मात्र 4.19 मिलियन घनमीटर उपयोगी पानी ही बचा है। चित्रकूट के दोनों बांधों की स्थिति और खराब है। यहां ओहन और बरुआ बांधों में मात्र 1.01 व 1.08 मिलियन घनमीटर पानी है यानी बांधों की तलहटी पर ही पानी बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने बांधों की स्थिति से शासन को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया है। विभागीय अभियंताओं का कहना है कि बारिश से ही बांधों में पानी बढ़ सकता है। बांदा सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता श्यामजी चौबे ने हाल ही में गंगऊ बांध का जायजा लिया। उनके साथ सहायक अभियंता घनश्याम और अवर अभियंता वेद प्रकाश गौड़ भी थे।
चित्रकूटधाम मंडल के बांधों में उपलब्ध पानी (मिलियन घनमीटर में)
बांध उपयोगी पानी भरने का प्रतिशत
------------------------------------------
गंगऊ (छतरपुर) 7.27 13
रनगवां (छतरपुर) 8.77 6
बरियारपुर (पन्ना) 4.19 33
ओहन (चित्रकूट) 1.01 3
बरुआ (चित्रकूट) 1.08 5
गुंता (चित्रकूट) 8.87 36
रसिन (चित्रकूट) 6.50 48
अर्जुन (महोबा) 30.01 51
चंद्रावल (महोबा) 21.74 70
कबरई (महोबा) 25.40 85
मझगवां (महोबा) 0.18 0
उर्मिल (महोबा) 5.02 4
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed