फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The report of protection of stray cattle is fake

Banda News: छुट्टा मवेशियों के संरक्षण की रिपोर्ट फर्जी

Wed, 28 Aug 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The report of protection of stray cattle is fake
बांदा। भाकियू ने मंडलीय मासिक पंचायत में किसान समस्याओं को लेकर रोष जताया। मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि सीवीओ ने किसान दिवस में रिपोर्ट पेश कर दावा है कि एक भी गोवंशी छुट्टा नहीं है। यह रिपोर्ट सच्चाई से परे है और इस पर जांच व कार्रवाई हो।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी की अगुवाई में भाकियू ने अशोकलाट के पास पंचायत लगाई। उन्होंने कहा कि चारों जनपदों में इस समय डीएपी व यूरिया खाद की भारी किल्लत है। किसान व्यापारियों से महंगे दाम में खरीदने को विवश हैं। गांवों की अस्थाई गोशालाएं खाली हैं। पशु छुट्टा घूम रहे हैं। सीवीओ उच्चाधिकारियों को फर्जी रिपोर्ट देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। किसानों ने बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध किया। किसान नेताओं ने सरकारी डाक्टरों के प्राइवेट क्लीनिकों पर रोक लगाने की मांग की। मंडलायुक्त से सात सूत्रीय समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, सूरजदीन प्रजापति, सरोज कुशवाहा, धीरज शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed