{"_id":"68a37ef156a9373c09038c3a","slug":"the-rape-victim-demanded-to-change-the-investigation-officer-banda-news-c-212-1-sknp1006-131873-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुष्कर्म पीड़िता ने की विवेचना अधिकारी बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुष्कर्म पीड़िता ने की विवेचना अधिकारी बदलने की मांग
विज्ञापन
बांदा। दुष्कर्म पीड़िता झारखंड की युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें मुकदमे के विवेचक को बदलने की मांग की है।
झारखंड की युवती ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आठ अगस्त को मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी श्यामू उर्फ शिवाकांत व कृष्णदत्त उर्फ मुखिया के खिलाफ मरका थाने में दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में विवेचक ने अब तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। दोनाें आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता के बयान न्यायालय में भी हो चुके हैं। कृष्णदत्त उर्फ मुखिया ने अपने गांव के कुछ खास लोगों से अपने पक्ष में बचाव के लिए हलफनामा भी दिए हैं। पीड़िता ने विवेचना अधिकारी सीओ बबेरू व मरका थानाध्यक्ष को विवेचना से हटाने की मांग की है।