{"_id":"6845d49b3ddc4359c106e465","slug":"the-rape-accused-who-was-released-on-bail-was-shot-in-suspicious-circumstances-banda-news-c-212-1-bnd1006-127813-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी को संदिग्ध हालत में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी को संदिग्ध हालत में लगी गोली
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। दो माह पूर्व कारागार से जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी युवक को शनिवार की रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी अर्जुन पर बिरादरी के ही लोगों ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। दो माह पूर्व वह जमानत पर कारागार से बाहर आया। शनिवार की रात शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहा था, तभी संदिग्ध हालात में उसके बाएं हाथ में गोली लग गई। घायल का आरोप है कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लोगों ने ही उसे गोली मारी गई है।
सीओ सदर राजवीर सिंह का कहना है कि गोलीकांड में जिन लोगों को आरोपी ने नामित किया है, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तिंदवारी थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि मामले की तहकीकात कर रहे हैं। इधर, घायल को जिला अस्पताल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।