फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Prophet came to disperse humanity

इंसानियत फैलाने को आए पैगंबर

Sun, 20 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 20 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
The Prophet came to disperse humanity

बांदा। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन की चल रही

विज्ञापन
तैयारियों में जलसों का सिलसिला भी जारी है। शनिवार की रात हाथी खाना में आयोजित जलसे में मुफ्ती मोहम्मद अनफासुल हसन चिश्ती (फफूंद) ने कहा कि इस धरती पर पैगंबर की आमद शिर्क (अधर्म) मिटाने और इंसानियत फैलाने को हुई।

नबी के रास्ते पर चलने वाला आतंकवादी नहीं हो सकता। इस्लाम अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। मौलाना शफीकुद्दीन कादरी ने कहा कि महिलाओं को इस्लाम ने जो सम्मान और मुकाम दिया है और कहीं नहीं मिला। पैगंबरे इस्लाम ने बेटियों और औरतों पर जुल्म खत्म किया।

उन्हें समाज में इज्जत दी। जलसे की शुरुआत हाफिज कारी मुतीउर्रहमान ने तिलावत से की। मोहम्मद आफताब चिश्ती, मोहम्मद नजीब, मौलाना उस्मान अजहरी, मोहम्मद अफजाल कादरी ने नात पढ़ी।

संचालन दिलदार चिश्ती (राठ) ने किया। संरक्षक इमरान अली सहित मोहम्मद इमत्याज चिश्ती, वकार, नसीब, शहंशाह, नफीस, खालिक, अंसार और मेराज आदि मेजबान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed