{"_id":"6a932235172b4c597f066c66","slug":"thrilling-bouts-at-the-wrestling-arena-banda-news-c-212-1-bnd1007-151442-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दंगल में हुए रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दंगल में हुए रोमांचक मुकाबले
Sat, 29 Aug 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बदौसा। क्षेत्र के तुर्रा गांव में शनिवार को ग्राम पंचायत की ओर से वार्षिक मेला आयोजित हुआ। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान आयोजित दंगल में विभिन्न जगहों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
मेला में दुकानें, खाने-पीने के स्टॉल, खिलौने और बिसातखाने की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों ने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया।
वार्षिक मेला में आयोजित दंगल की शुरूआत प्रधान सावित्री देवी ने कराई। कुश्ती प्रतियोगिता में महोबा के गोलू और मऊ के उमाशंकर, मऊ के सुदामा और मरका के बुद्धराज, गोंडा के उदयभान और रायबरेली के रामनारायण राय के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मरका के राजेश और महोबा के लवकुश के बीच हुई कुश्ती में लवकुश ने शानदार दांव लगाकर प्रतिद्वंद्वी को पटकनी दी।
विज्ञापन
आयोजन में राजकुमार श्रीवास, शक्तिलाल, नंदकिशोर, चंदन, रामभरोसे, रामभवन यादव, रामप्रकाश गर्ग, बलकरन आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और कुश्ती मुकाबलों का आनंद लिया।