फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The progress of the nation is achieved by the protection of women, nature and culture

Banda News: नारी, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण से होती राष्ट्र की प्रगति

Thu, 26 Jun 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The progress of the nation is achieved by the protection of women, nature and culture
मुख्य वक्ता को स्मृतिचिह्न भेंट करतीं अखंड हिंद फौज की कैडेट। - फोटो : संवाद
बांदा। अखंड हिंद फौज के प्रांतीय घोष प्रशिक्षण में गुरुवार को बालिकाओं को वैदिक ज्ञान दिया गया। गायत्री शक्ति पीठ के संचालक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र प्रगति तभी करता है, जब नारी, प्रकृति तथा संस्कृति का संरक्षण होता है। नारी संवेदना है, नारी देवी है। यह सदी नारियों की सदी होगी। युग ऋषि गायत्री परिवार के संस्थापक की घोषणा साकार हो रही है।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल ने दीप प्रज्वलन के बाद वैदिक सत्र का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि भारत माता अखंड तभी रह सकेंगी, जब हम सभी के दिलों में एक भाव हो कि हम सभी भारत माता की संतानें व भाई-बहन एक हैं।
विज्ञापन

अखंड हिंद फौज इसी विचार से उभरा मजबूत संगठन है, जो राष्ट्रीय स्तर पर कार्य शुरू कर चुका है। इसमें 50 हजार कैडेट हैं, जो प्रतिवर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सराहनीय हैं। पं श्रीराम शर्मा आचार्य संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ओझा, गायत्री शक्तिपीठ अलीगंज के परिब्राजक बृजेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed