फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The postmortem report will reveal the secret of the teenager's death

Banda News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा किशोरी की मौत का राज

Sat, 28 Sep 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The postmortem report will reveal the secret of the teenager's death
पैलानी। छेड़खानी के मामले में कार्रवाई में देरी और गवाही का सिलसिला किशोरी की मौत का सबब बन गया। पिता की गवाही हो जाने के बाद 15 अक्टूबर को पीड़िता को भी न्यायालय में गवाही देने के लिए जाना था, लेकिन उसके पहले ही संदिग्ध हालात में सड़क किनारे बनी झोपड़ी में वह फंदे पर लटकी मिली। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में वीडियोग्राफी के साथ दो चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि किशोरी खुद फंदे पर लटकी या फिर उसे लटकाया गया।
विज्ञापन

पांच मई 2021 को बाइक पर सवार होकर तीन लोग डेरा आए थे। उसमें एक महिला भी शामिल थी। बाइक से उतरे दो युवकों ने 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की थी। आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी अपने घर पहुंची और माता-पिता को मामले से अवगत कराया था। पिता ने खप्टिहा चौकी में प्रार्थना पत्र देते हुए तीन लोगों के नाम उजागर किए थेए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और 156-3 के तहत प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना के दौरान पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को बाहर कर दिया था। सांड़ी गांव निवासी एक युवक को आरोपी बनाया गया था। मृतका किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लेन-देन करते हुए दो आरोपियों को विवेचना के दौरान बाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी की ही चार्जशीट बनाई गई। इस मामले में न्यायालय में मृतका के पिता की गवाही हो गई थी। आगामी 15 अक्टूबर को मृतका किशोरी की गवाही होनी थी। इसके पहले ही संदिग्ध हालात में पीड़िता सड़क किनारे झोपड़ी में साड़ी के सहारे फंदे में लटकी मिली। शनिवार को दो चिकित्सकों के पैनल डॉ. एसके मौर्य और संजीव वर्मा ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही किशोरी की मौत का राज खुलेगा। इधर, मृतका के पिता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह थाने में तहरीर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed