{"_id":"5dfe62958ebc3e88142064f2","slug":"the-police-snatched-the-gun-in-firing-returned-the-bullies-banda-news-knp53364749","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में छीनी बंदूक पुलिस ने दबंगों को लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में छीनी बंदूक पुलिस ने दबंगों को लौटाई
विज्ञापन
बांदा। शहर के इंदिरा नगर में शुक्रवार को देर शाम दबंगों द्वारा आरओ प्लांट संचालक पर फायरिंग के मामले में दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। प्लांट संचालक का कहना है कि उसके द्वारा फायरिंग करने वालों से छीनी गई बंदूक पुलिस ने दबंगों को वापस दे दी और समझौते का दबाव बना रही है।
इंदिरानगर निवासी आरओ प्लांट संचालक करन सिंह का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम चार पड़ोसी रंगदारी के चक्कर में उसके घर आ धमके और लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी असलहों से दरवाजे पर फायरिंग की। उसने अपने भाई की मदद से एक आरोपी को दबोचकर उसकी दोनाली बंदूक छीन ली, पर आरोपी भाग निकला। बंदूक उसने पुलिस को सौंप दी। बताया कि दूसरे दिन भी उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
अलबत्ता शनिवार को पुलिस ने दबंग की बंदूक उन्हें वापस दे दी है। कहा कि आरोपी काफी रसूख वाले हैं। पुलिस समझौते की बात कह रही है। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना बढ़ा चढ़ाकर बताई जा रही है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए हैं। ऐसी कोई घटना नजर नहीं आई। बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया था, लेकिन वे अभी नहीं आए हैं। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।